एआई के असर से भारतीय एप डाउनलोड में सबसे तेज
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 23, 2026
- 0
- 44
- 1 minute read
नई दिल्ली। एआई का असर इस कदर हो रहा है कि भारतीयों ने एप्स पर एक साल में 1.23 लाख करोड़ घंटे बिताए हैं। सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत एप डाउनलोड में दुनिया में सबसे आगे है। इसी के साथ माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म ने भी गति बढ़ाई है।
जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने की तेज रफ्तार के चलते भारत एप डाउनलोड के मामले में दुनिया का अग्रणी देश बन गया है। आलम यह है कि देश में 2025 में 25.5 अरब एप डाउनलोड हुए, जो वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा है। खास बात है कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जहां एप डाउनलोड में सालाना वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि, डाउनलोड की यह संख्या 2023 के 25.9 अरब से कम, लेकिन 2024 के 24.6 अरब की तुलना में ज्यादा है।
सेंसर टावर की स्टेट ऑफ मोबाइल 2026 रिपोर्ट में कहा गया है कि एप डाउनलोड के साथ यूजर्स के जुड़ाव में भी वृद्धि दर्ज की गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीयों ने बीते साल इन एप्स पर 1.23 लाख करोड़ घंटे खर्च कर डाले, जो 2024 के 1.13 लाख करोड़ घंटे की तुलना में ज्यादा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जेन एआई और माइक्रोड्रामा एप्स (स्मार्टफोन पर एक-दो मिनट के एपिसोड वाले छोटे वीडियो एप) के उदय ने मिलकर भारत में डाउनलोड एवं इंगेजमेंट ट्रेंड्स को बदल दिया। इसकी बदौलत बीते साल भारतीयों ने जेन एआई एप्स को 60.2 करोड़ बार डाउनलोड किया, जो 2024 के 19.8 करोड़ की तुलना में तीन गुना अधिक है।
चैटजीपीटी सबसे ज्यादा डाउनलोड
रिपोर्ट के मुताबिक, डाउनलोड वृद्धि में एआई असिस्टेंट एप्स की बड़ी हिस्सेदारी रही। चैटजीपीटी भारत में सर्वाधिक डाउनलोड किया जाने वाले जेन एआई एप रहा। इसके बाद गूगल जेमिनी, परप्लेक्सिटी और गोर्क का स्थान रहा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में देश में कुल एप डाउनलोड के मामले में चैटजीपीटी सिर्फ इंस्टाग्राम से पीछे रहा।
सेंसर टावर की तिमाही आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 2025 की दूसरी छमाही में एआई असिस्टेंट डाउनलोड में तेजी से बढ़ोतरी हुई, जो एआई कंटेंट जेनरेटर और एआई कंपेनियम एप्स जैसी दूसरी जेनरेटिव एआई श्रेणी से कहीं अधिक है।