सुस्ती के बीच खुला शेयर बाजार, लाल निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी
नई दिल्ली। आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर बाजार सुस्ती के बीच खुला है। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर पहुंच गया। इससे पहले बीएसई सेंसेक्स 638.14 अंक उछलकर 85,567.40 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 206 अंक की बढ़त के साथ 26,172.41 पर बंद हुआ था।
भारतीय शेयर बाजार ने आज शुक्रवार को सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 116.57 अंक गिरकर 85,450.91 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 27.15 अंक गिरकर 26,145.25 पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि छुट्टियों के कारण छोटा सप्ताह होने से व्यापारिक मात्रा में कमी रहने की उम्मीद है। शुरुआती कारोबार में विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत के बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 89.73 पर आ गया।
सेंसेक्स कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स,इटरनल और भारती एयरटेल प्रमुख पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वहीं, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।
