संगम पर माघ मेला में वसंत पंचमी स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

 संगम पर माघ मेला में वसंत पंचमी स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

प्रयागराज। प्रयागराज के संगम पर आज सुबह माघ मेला में वसंत पंचमी स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। घने कोहरे और ठंड को मात देते हुए लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। आज 1-2 करोड़ और अगले चार दिनों में साढ़े तीन करोड़ भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।
माघ मेला 2026 में वसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आज सुबह 8 बजे तक लगभग 1 करोड़ 4 लाख भक्तों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। यह संख्या दिन चढ़ने के साथ और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु ठंड और कोहरे को मात देते हुए संगम तट पर पहुंचे। वसंत पंचमी से लेकर 26 जनवरी तक चार दिनों में लगभग साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के संगम तट पर आने का अनुमान है। पंचमी के स्नान पर्व पर भी कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं होगा। स्नान घाटों पर जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी पीएसी और गोताखोर तैनात किए हैं।