मुंबई। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद से मुंबई में महापौर कौन होगा। इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मेयर का पद के लिए ये साफ हो चुका है कि महापौर की सीट पर कोई महिला ही बैठेगी।
बीएमसी में मेयर पद महिला को मिलेगा। ये साफ हो चुका है। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से जुड़े इस बड़े अपडेट के मुताबिक भाजपा-शिवसेना मिलकर महापौर का नाम तय करेंगे। बीएमसी के अलावा नवी मुंबई में भी महापौर पद महिला को मिलेगा, जबकि ठाणे में मेयर अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से बनेगा। शहरी विकास विभाग ने गुरुवार को लॉटरी के जरिए आरक्षण तय किया, जिसके आधार पर बीएमसी मेयर पद पर महिला की ताजपोशी होगी।