पीएम मोदी शुक्रवार से केरल दौरे पर, नई ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 22, 2026
- 0
- 51
- 1 minute read
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार को केरल के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे चार नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडरों सहित एक लाख लाभार्थियों को लोन वितरित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल का दौरा करेंगे। जहां नवाचार और उद्यमिता केंद्र की नींव रखेंगे। इसके साथ ही राज्य में चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च करेंगे, जो स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वित्तीय समावेशन के अगले चरण का प्रतीक है। इसके साथ ही राज्य की राजधानी में एक आधुनिक डाकघर का उद्घाटन करेंगे।
चार नई ट्रेन को हरी झंडी
रेल संपर्क को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, मोदी चार नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इससे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच लंबी दूरी और क्षेत्रीय संपर्क में सुधार होगा। नई ट्रेन सेवाओं से यात्रियों के लिए यात्रा अधिक किफायती, सुरक्षित और समयबद्ध हो जाएगी और पूरे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत प्रोत्साहन मिलेगा।