नई दिल्ली। आज घरेलू शेयर बाजार चमक रहा है। चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है। इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 270.80 अंक गिरकर 81,909.60 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 75.12 अंक गिरकर 25,157.45 अंक पर बंद हुआ था।
घरेलू शेयर बाजार आज गुरुवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 574.78 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 82,484.41 अंक पर आ गया। निफ्टी 166.91 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 25,324.41 अंक पर आ गया।