चंद्रग्रहण के चलते आधी रात के बाद होलिका दहन, दो दिन बाद खेली जाएगी होली
नई दिल्ली। चंद्रग्रहण के चलते इस बार आधी रात के बाद होलिका दहन होगा। होलिका दहन के दो दिन बाद रंगो की होली खेली जाएगी। तीन मार्च को चंद्रग्रहण होने के कारण होली नहीं मनाई जाएगी। ऐसे में चार मार्च को होली खेली जाएगी।
इस बार होलिका दहन आधी रात के बाद या सुबह जलाई जाएगी। उसके दो दिन बाद होली खेली जाएगी। तीन मार्च को चंद्रग्रहण होने से होली नहीं मनाई जाएगी। पूरे देश में एक साथ चार मार्च को होली खेली जाएगी।
होलिका दहन को लेकर ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि होलिका दहन दो मार्च की आधी रात के बाद भद्रा काल में किया जा सकेगा। यदि भद्रा पूर्ण समाप्त होने की प्रतीक्षा की जाए तो सुबह 5:33 बजे के बाद भद्रारहित काल में होलिका दहन हो सकता है।
तीन मार्च को भद्रा के कारण रंगों की होली नहीं खेली जा सकेगी। ग्रहण शुरू होने से रंग-गुलाल, जलपान आदि वर्जित रहेगा। चंद्रग्रहण शाम 6:47 बजे के बाद समाप्त होगा। ग्रहण समाप्ति और स्नान के बाद पुनः अबीर-गुलाल खेला जाएगा।
इस वर्ष होली पर कई विशेष संयोग बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होगा। जबकि 27 फरवरी को रंगभरी एकादशी होगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है।
