दसौत गाँव में विधायक मैथली ठाकुर ने किया कार्यकर्ता संवाद, सुनीं जन-समस्याएं

 दसौत गाँव में विधायक मैथली ठाकुर ने किया कार्यकर्ता संवाद, सुनीं जन-समस्याएं

अलीनगर। क्षेत्र के समग्र विकास और संगठन की मजबूती को लेकर शनिवार (18 जनवरी, शाम 3 बजे) को दसौत गाँव में भव्य कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीनगर विधायक सुश्री मैथली ठाकुर शामिल हुईं।

संवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक ने 300 से अधिक ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास जनभागीदारी से ही संभव है और सरकार व संगठन मिलकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धनपति ठाकुर ने की, जबकि स्वागत भाषण वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर ने दिया। मंच संचालन युवा भाजपा नेता अभिषेक चौधरी ‘टुनटुन’ ने किया। कार्यक्रम में विधायक को सम्मानित करने वालों में श्याम झा, अभय झा, पप्पू मिश्र, अनन्त चौधरी, पूर्व मुखिया अनिल चौधरी और मनोज झा सहित अनेक स्थानीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।