एटा में चार लोगों की हत्या, घर में फर्श पर पड़ी मिलीं लाशें
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- January 19, 2026
- 0
- 39
- 1 minute read
एटा। एटा में आज सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर चार लोगों की हत्या कर दी गई। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नगला प्रेमी में हुई। इसमें तीन लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला नगला प्रेमी निवासी गंगा सिंह के घर में सोमवार को जानलेवा हमला किया गया। दिनदहाड़े घर में घुसकर चार लोगों को माैत के घाट उतार दिया गया। हमले में गंगा सिंह, 20 वर्षीय ज्योति पुत्री कमल सिंह, 42 वर्षीय रत्ना पत्नी कमल सिंह, 70 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी गंगा सिंह की माैत हो गई। पुलिस माैके पर पहुंची तो खून से सने शव बेड और फर्श पर पड़े थे।
श्याम देवी का सिर फटा हुआ था। अन्य शव भी खून से लथपथ थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से चार लोगों की हत्या की गई है। दिनदहाड़े चार लोगों की हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग माैके पर पहुंच गए। पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वायड भी माैके पर जांच में जुटे हैं।