मोजाम्बिक। दक्षिण अफ्रीका के कई देशों में मूसलाधार बारिश और विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। दक्षिण अफ्रीका, मोजाम्बिक और जिम्बाब्वे में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। मोजाम्बिक सबसे अधिक प्रभावित है, जहां बिजली गिरने, डूबने और हैजा जैसी बीमारियों से 103 मौतें हुई हैं। मोजाम्बिक में 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। जिम्बाब्वे में भी इस साल की शुरुआत से अब तक 70 लोगों की मृत्यु हुई है और 1,000 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी प्रांतों में 19 मौतें दर्ज की गई हैं।