स्टील टाइफून लक्ष्मी निवास मित्तल के पिता का निधन

 स्टील टाइफून लक्ष्मी निवास मित्तल के पिता का निधन
नई दिल्ली।  स्टील  टाइफून और देश के बड़े उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लक्ष्मी निवास मित्तल ने अपने पिता श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके ‘प्रिय पिता’ का गुरुवार शाम को लंदन में परिवार के बीच शांति से निधन हुआ। वह अपने 100वें जन्मदिन से केवल कुछ महीने दूर थे।
उन्होंने कहा, मेरे पिता असाधारण व्यक्ति थे। उनका मजबूत धार्मिक विश्वास और मेहनत का नजरिया पूरे जीवन उनके साथ रहा। उनका जन्म राजस्थान के छोटे गांव राजगढ़ में एक साधारण परिवार में हुआ था। वे हमेशा परिस्थितियों का सबसे अच्छा उपयोग करना जानते थे और मानते थे कि मेहनत ही आमतौर पर हर समस्या का हल है।