पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 12 विद्रोही ढेर

 पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 12 विद्रोही ढेर
लाहौर। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान में 12 विद्रोहियों को ढेर कर दिया है। ये विद्रोही दो बैंकों और एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने पहुंचे थे। जहां सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 विद्रोही ढेर हो गए। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि करीब 15-20 आतंकियों ने खारन शहर में एक पुलिस स्टेशन और दो बैंकों पर हमला किया, जहां उन्होंने कुछ लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन चलाकर हमलावरों को ढेर कर दिया। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि हमलावरों ने 34 लाख पाकिस्तानी रुपये बैंकों से लूटे थे और वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन उनमें से 12 को ढेर कर दिया गया।