पीएम मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानिए खासियत और किराया

 पीएम मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानिए खासियत और किराया
कोलकाता। पीएम मोदी आज शनिवार को बंगाल दौरे पर हैं। जहां वे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी बंगाल में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के साथ ही भारतीय रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वंदे भारत ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी।
आरामदायक यात्रा का अनुभव
अभी जो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, वो दिन में यात्रा के लिए हैं, और उनमें बैठकर यात्रा करने की ही सुविधा उपलब्ध है और उनमें लंबी दूरी की यात्रा थोड़ी मुश्किल है। अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में रात में यात्रा की सुविधा दी गई है, जिसमें यात्री आराम से लेटकर यात्रा कर सकेंगे।
पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी के बीच संचालित होगी, जो पूर्वी भारत को उत्तर पूर्वी भारत से जोड़ने वाला अहम कॉरिडोर है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से हावड़ा और गुवाहाटी के बीच की यात्रा में अभी करीब 17 घंटे का समय लगता है, जो अब घटकर 14 घंटे रह जाएगा।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 आधुनिक कोच हैं, जिनमें कुल 1128 यात्री सफर कर सकते हैं। इन कोच में एयरोडायनामिक्स डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हवा का दबाव कम पड़ेगा और लोगों को आरामदायक और शांत यात्रा का अनुभव होगा।