चंदौली में स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को रौंदा, एक की मौत, चालक गिरफ्तार

 चंदौली में स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को रौंदा, एक की मौत, चालक गिरफ्तार
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंद दिया। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। चंदौली के पीडीडीयू नगर में देर रात दर्दनाक हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पड़ाव चौराहे पर स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को रौंदा दिया था। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। तेज रफ्तार बंगाल नंबर की गाड़ी ने टक्कर मारी थी। हादसे में दो साइकिल, एक ऑटो, एक टोटो और एक कार को टक्कर लगी है। बंगाल की नंबर की स्कॉर्पियो 100 से ज्यादा की स्पीड से चल रही थी।
मुगलसराय से बनारस की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार वाहनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जाकर टकरा गई। इस हादसे में एक साइकिल सवार की मौत और चार लोग घायल हुए हैं।
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सबसे पहले वाराणसी से काम कर लौट रहे चंदौली के चौरहट निवासी साइकिल सवार इरशाद अहमद (25) को टक्कर मारी। फिर दूसरे साइकिल सवार को, इसके बाद टोटो और खड़ी कार में टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। टोटो के परखच्चे उड़ गए।