बसंत में दो एयरलाइन लाईं यात्रियों के लिए खास आफर,उड़ानों पर छूट
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 14, 2026
- 0
- 52
- 1 minute read
नई दिल्ली। देश की दो बड़ी एयरलाइन कंपनी नए साल में यात्रियों के लिए खास ऑफर लेकर आई हैं। इसके तहत यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स पर आकर्षक छूट मिल रही है। न्यू ईयर सेल 13 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक टिकट बुकिंग के लिए खुली रहेगी।
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। देश की दो बड़ी एयरलाइन कंपनी नए साल में यात्रियों के लिए खास ऑफर लेकर आई हैं। जिससे यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। इसके तहत यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स पर बेहद किफायती किराए के साथ-साथ कई जरूरी सेवाओं पर आकर्षक छूट मिल रही है। अगर आप भी आने वाले महीनों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो एयरलाइन कंपनियों के यह ऑफर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते है।
दरअसल, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। इनमें इंडिगो की यह न्यू ईयर सेल 13 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक टिकट बुकिंग के लिए खुली रहेगी। इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकटों पर यात्री 20 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 के बीच यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, एयरलाइन ने शर्त रखी है कि यह ऑफर उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जो अपनी उड़ान की तारीख से कम से कम सात दिन पहले टिकट बुक कराएंगे।
एयरलाइन की सेल इनटू 2026 ऑफर के जरिए हवाई यात्रा को सस्ता करने की कोशिश की हैं इस सेल के तहत घरेलू उड़ानों का एक तरफ का किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए शुरुआती किराया 4,499 रुपये रखा गया है। कंपनी का यह ऑफर केवल टिकटों तक ही सीमित नहीं है। यात्रियों को राहत देने के लिए एयरलाइन ने कई ऐड ऑन सेवाओं पर भी आकर्षक छूट का ऐलान किया है। इस ऑफर के दौरान चुनिंदा 6ई ऐड-ऑन सर्विसेज पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है, जिसमें फास्ट फॉरवर्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा ज्यादा सामान लेकर यात्रा करने वालों के लिए प्रीपेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं, अपनी पसंद की सीट चुनने वाले यात्रियों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर स्टैंडर्ड सीट सिलेक्शन पर 15 प्रतिशत तक की छूट का फायदा उठाने का मौका मिलेगा।