मकर संक्रांति स्नान पर्व : मेले में 35 लाख श्रद्धालु, मिल रहीं ये सुविधा
- उत्तर प्रदेश दिल्ली राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- January 14, 2026
- 0
- 52
- 1 minute read
प्रयागराज। मकर संक्रांति स्नान पर्व पर माघ मेले में 35 लाख श्रद्धालु पहुंच गए हैं। 12,100 फीट लंबाई में घाटों का निर्माण किया गया है। पार्किंग नजदीक बनाई गईं हैं। आवागमन सुगम बनाने के लिए गोल्फ कार्ट और रैपिडो बाइक सेवा मददगार होगी।
प्रयागराज में संगम तट पर मेले का दूसरा स्नान पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े, इसके लिए घाटों के समीप ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंगलवार की शाम तक मेला क्षेत्र की पार्किंग फुल हो गईं।
उधर, मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि प्रशासन ने करीब 25 लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी का आकलन किया है। स्नान पर्व पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का मेला प्रशासन का अनुमान है।
पिछले माघ मेले में इस स्नान पर्व पर 28.95 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। इस बार पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब मकर संक्रांति के लिए स्नान घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
42 अस्थायी पार्किंग बनाई
मेला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन का मेगा प्लान तैयार किया है। माघ मेला अधिकारी ऋषिराज का कहना है कि भीड़ प्रबंधन एवं सुगम यातायात के लिए इस बार 42 अस्थायी पार्किंग बनाई गई हैं जिसमें लगभग एक लाख से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे।
12,100 फीट लंबाई में घाट निर्माण
माघ मेला 2025-26 में कुल 12,100 फीट लंबाई में घाटों का निर्माण किया गया है जिनमें सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे चेंजिंग रूम, पुआल, शौचालय आदि उपलब्ध हैं।
8000 क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा
गंगा में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कानपुर के गंगा बैराज से प्रतिदिन 8000 क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा है। प्रयागराज में दोनों नदियों में गिरने वाले सभी 81 नालों को टैप किया जा चुका है। गंगा जल की निरंतर मॉनिटरिंग हो रही है।
स्वच्छता, सुरक्षा और सुगम परिवहन को प्राथमिकता
मेला अधिकारी ऋषिराज के अनुसार, माघ मेले को खुले में शौच मुक्त, दुर्गंध मुक्त और गंगा में जीरो डिस्चार्ज के लिए लगभग 25,880 शौचालय, 11 हजार डस्टबिन, 10 लाख से अधिक लाइनर बैग, 25 सक्शन वाहन व 3300 सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुलभआवागमन के लिए बाइक टैक्सी और गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है।