पेट्रोल पंप पर बम धमाके में शामिल प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी को गिरफ्तार किया

 पेट्रोल पंप पर बम धमाके में शामिल प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी को गिरफ्तार किया
‌नई दिल्ली। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक पेट्रोल पंप पर हुए बम धमाके में कथित तौर पर शामिल एक प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। 35 वर्षीय आरोपी, जो कांगलेई यावोल कन्ना लुप का एक सक्रिय सदस्य है, उसे पुलिस ने काकचिंग जिले के कोमनाओ माखा लीकाई इलाके से पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि 8 जनवरी को रात करीब 8 बजे मोइरांग थाना लीकाई इलाके में एलिडास फ्यूल स्टेशन पर बम फेंका गया था। एक अधिकारी ने बताया कि धमाके के बाद पूर्वोत्तर राज्य के घाटी वाले इलाकों में सभी फ्यूल स्टेशन अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी की गिरफ्तारी के बाद धमाके में कथित तौर पर शामिल उसके साथियों की भी पहचान कर ली गई है, और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।