ओड़िशा में नई विधानसभा और आधुनिक लोक भवन का शिलान्यास
- राष्ट्रीय
Political Trust
- January 12, 2026
- 0
- 41
- 1 minute read
कटक। आज सोमवार को नई लोक सेवा भवन, ओड़िशा विधानसभा भवन और कई अन्य विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 6,701 करोड़ रुपये आंकी गई है। शिलान्यास समारोह लोक सेवा भवन में आयोजित किया गया। नई विधानसभा और लोक सेवा भवन परियोजना पर लगभग 3,623 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह 71.13 एकड़ भूमि पर फैलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित विधानसभा भवन में 300 सदस्यों के बैठने की क्षमता वाला आधुनिक बैठक हॉल होगा। वर्तमान में राज्य में 147 विधायक हैं, लेकिन सीमा निर्धारण के बाद यह संख्या 200 तक पहुंच सकती है। इसलिए नई विधानसभा भवन की योजना दीर्घकालिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। नई इमारतों में अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा भी होगी, जिससे स्थान प्रबंधन और सुविधा में सुधार होगा।
