चकमा। मिजोरम में चकमा ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (CADC) के ZPM के पांच सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब हाल ही में सत्तारूढ़ ZPM ने परिषद में 20 में से 16 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था और राज्यपाल से सदन में फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की थी। इससे पहले राज्य कैबिनेट ने परिषद में किसी तरह की राजनीतिक अस्थिरता से इनकार किया था, जिसके चलते जुलाई 2025 में राज्यपाल शासन लगाया गया था। भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्जा धन चकमा ने बताया कि ZPM छोड़कर आए इन पांच सदस्यों के शामिल होने से अब परिषद में भाजपा की संख्या सात हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि एक और सदस्य जल्द BJP में शामिल हो सकता है।