सर्दी से नहीं राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 10, 2026
- 0
- 42
- 1 minute read
नई दिल्ली। दिल्ली में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कुछ इलाकों में बारिश हुई जिसके कारण लोग और अधिक कांपे। अभी राजधानी को सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है।
दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार को तो दिल्ली ठंड से कांप गई। दिल्ली में 9 जनवरी को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस तरह से यह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। सुबह के समय कोहरे भी रहा और कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। उसके बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल गई। इस कारण से दोपहर तक सर्दी के सितम से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली के दो इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहने के कारण शीत लहर जैसी स्थिति रही।
नहीं हुई शीत लहर की घोषणा
मौसम विभाग ने अभी शीत लहर की घोषणा नहीं की है। जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास रहता है तब शीत लहर की घोषणा की जाती है। शुक्रवार को दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग पर न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण से सुबह के समय गलन वाली सर्दी का अहसास रहा। जबकि अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से अधिक रहा। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज सुबह रही सबसे सर्द
दिल्ली में वर्ष 2026 में आठ जनवरी को अब तक सबसे ठंडी सुबह रही थी जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि पालम में 4.8 डिग्री दर्ज हुआ था। गुरुवार को पालम में अधिकतम तापमान भी 14.5 डिग्री के साथ कम रहा था। सर्दी की शुरूआत से अब तक आज की सुबह ही सबसे सर्द रही। वर्ष 2025 में एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, चार और पांच दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई इलाकों में छह डिग्री ने नीचे पारा
दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी सर्दी की स्थिति रही। न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे ही रहा। पालम में तापमान 5.0, लोदी रोड में 5.2, रिज में 5.4, व मयूर विहार में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण इन इलाकों में सर्दी का अहसास रहा।