ईरान में हिंसक प्रदर्शन के बीच अब तक 45 की मौत, रक्षा प्रणालियां सक्रिय
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 9, 2026
- 0
- 46
- 1 minute read
तेहरान। देशभर में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच ईरान ने तेहरान के मुख्य हवाई अड्डे को बंद कर दिया है और देश भर में हवाई रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया है। गुरुवार रात को देशव्यापी सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अचानक तेजी देखने को मिली है। वहीं विरोध प्रदर्शन तेज होने के बाद इंटरनेट और फोनकॉल सेवाएं बंद कर दी गई है। बीते दो हफ्तों से जारी विरोध प्रदर्शनों में देर रात से अचानक तेजी देखने को मिली है। प्रदर्शनों के दौरान रेजा पहलवी के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ विरोध के स्वर तेज हैं। अब तक प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में 45 लोगों की मौत हुई है जबकि 2200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (8 जनवरी) को धमकी दी कि अगर ईरानी अधिकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को मारना शुरू करते हैं, तो वाशिंगटन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा और चेतावनी दी कि उन्हें “बहुत कठोर दंड” दिया जाएगा। इधर खामेनेई शासन ने एयरस्पेस बंद कर दिया है।
