स्वयं जनवरी 2026 की सेमेस्टर परीक्षाएं जून में, जाने पूरा शेड्यूल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 9, 2026
- 0
- 46
- 1 minute read
नई दिल्ली। एनटीए ने स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 17 से 21 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। संबंधित उम्मीदवार नीचे परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2026 सेमेस्टर के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं। एग्जाम शेड्यूल नीचे भी उपलब्ध है।
जनवरी 2026 परीक्षा का शेड्यूल
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर की परीक्षाएं 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी। एनटीए ने 22 और 23 जून 2026 को बफर तारीखें भी घोषित की हैं। तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से जरूरत पड़ने पर इन तारीखों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
हर दिन दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी होगा। हालांकि, भाषा के पेपर संबंधित भाषाओं में आयोजित किए जाएंगे। एमसीक्यू सेक्शन में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इससे परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को राहत मिलेगी। स्वयं भारत सरकार द्वारा समर्थित एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन शिक्षा पहल है। ये परीक्षाएं 648 कोर्स के लिए आयोजित की जाएंगी। परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (VCBT) और पेन और पेपर टेस्ट शामिल हैं। हर कोर्स के लिए परीक्षा का मोड कोर्स-विशिष्ट विवरण में बताया जाएगा।