हिमाचल के सिरमौर में बस हादसे में आठ की मौके पर मौत; बचाव कार्य जारी
- राष्ट्रीय हिमाचल प्रदेश
Political Trust
- January 9, 2026
- 0
- 54
- 1 minute read
नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में अभी तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फिलहाल कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस हादसे में आठ के करीब लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। वहीं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ये बस कुपवी से शिमला जा रही थी। जो हरिपुरधार के पास खाई में गिर गई।
स्थानीय लोग हादसे में घायलों को बाहर सड़क तक लेकर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चिखों पुकार मची है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आठ के करीब लोगों के मौत की जानकारी मिली है। पुलिस मामले में बचाव कार्यों में जुट गई है।
एसपी सिरमौर, निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे। और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।