ठंड से ठिठुर रहा दिल्ली-एनसीआर, AQI भी खराब

 ठंड से ठिठुर रहा दिल्ली-एनसीआर, AQI भी खराब
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रकोप जारी है। दिल्ली का औसत एक्यूआइ 298 खराब श्रेणी में बना हुआ है। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर वासियों को प्रदूषित हवा से भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली की हवा भले ही ”खराब” है। एक्यूआइ 300 से ऊपर यानी ”बहुत खराब” श्रेणी में रहा। अनुमान के मुताबिक, अभी दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहेगा। आज गुरुवार सुबह प्रदूषण से हल्की राहत तो मिली लेकिन यह अब भी कई जगह खराब स्थिति में है।
दिल्ली में सर्दियों के शुरूआत से दिल्ली वासी खराब हवा में सांस ले रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर समय में दिल्ली का एक्यूआइ खराब श्रेणी में रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली का औसत एक्यूआइ 298 रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है।
ठंड से भी बुरा हाल
इसके साथ ही ठंड का प्रकोप भी लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में भीषण शीतलहर से तापमान लगातार गिरता जा रहा है। पहाड़ियों पर बर्फबारी से राजधानी और आसपास के इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।
गुरुवार सुबह भी दिल्ली में लोग ठिठुरने को मजबूर रहे जहां भीष ठंड और कोहरे के बीच न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक दर्ज किया गया। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे और विमानों के प्रभावित होने का सिलसिला भी लगातार जारी है।
गुरुवार सुबह दिल्ली-NCR का हाल
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब श्रेणी में बनी हुई है। विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार, ITO में AQI 278, ग्वाल पहाड़ी में 276, श्रीनिवासपुरी में 255, आया नगर में 198, नॉलेज पार्क-5 (ग्रेटर नोएडा) में 194, वसुंधरा में 180, सिरीफोर्ट में 180, चांदनी चौक में 190, आर के पुरम में 170 और द्वारका सेक्टर-8 में 189 दर्ज किया गया।