ED की रेड के बीच ममता ले गईं फाइल, ED का आरोप-जबरन दस्तावेज छीने, एक्शन की मांग
- राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- January 8, 2026
- 0
- 36
- 1 minute read
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ED ने I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के ठिकानों पर कोयला घोटाले से जुड़े मामले में छापेमारी की। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी पर ED ने जबरन फाइलें छीनने का आरोप लगाया है। वहीं, ममता बनर्जी ने ED पर पार्टी के दस्तावेज चुराने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की हैं। इससे राजनीतिक बवाल मच गया है।
पश्चिम बंगाल में I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड और राज्य की सीएम ममता बनर्जी द्वारा वहां पहुंचने और फाइल ले जाने से सियासत गरमा गई है। ईडी ने जबरन फाइल छीनने का आरोप लगाया है, जबकि बीजेपी ने ममता बनर्जी और सीएम के साथ गए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ममता बनर्जी ने उनकी पार्टी के दस्तावेज चुराने का आरोप लगाते हुए ईडी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। वहीं, पार्टी ईडी की रेड के खिलाफ गुरुवार शाम को पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी।
ईडी के अनुसार पश्चिम बंगाल के छह और दिल्ली के चार कुल मिलाकर 10 जगहों पर ईडी की तलाशी चल रही है। मामला अवैध कोयला तस्करी से जुड़ा है। सर्च उन ठिकानों पर है, जो अवैध लेनदेने और हवाला ट्रांसफर आदि से जुड़े हैं, लेकिन यह नैरेटिव बनाया जा रहा है कि एक खास राजनीतिक पार्टी की रणनीति को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन तथ्य यह है कि यह कार्रवाई सबूतों के आधार पर है।
ईडी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी या व्यवस्था को टारगेट नहीं किया गया है और न ही छापेमारी किसी राजनीतिक पार्टी या पार्टी ऑफिस पर हुई है। किसी भी पार्टी ऑफिस पर कोई सर्च नहीं की गई है।
कोयला स्कैम से जुड़े मामले में रेड
ईडी का कहना है कि यह नैरेटिव तैयार किया जा रहा है कि यह सर्च चुनावों से जुड़ी है, जबकि ईडी का कहना है कि इस सर्च का चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है। यह मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ नियमित कार्रवाई का हिस्सा है। सर्च पूरी तरह कानून के तहत और तय कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार की जा रही है। हालांकि, कुछ लोगों ने, जिनमें संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भी शामिल हैं, 10 में से 2 ठिकानों पर आकर अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए जबरन दखल दिया और दस्तावेज छीन लिए।