लखनऊ। योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस के तबादले किए हैं। यूपी में एक झटके में 20 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट से अमित को हटाया गया है, जबकि अपर्णा को संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपी में 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। शासन ने बुधवार को तबादले किए हैं। लखनऊ कमिश्नरेट से अमित वर्मा हटाए गए, जबकि अपर्णा कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाईं गईं। वहींं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए किरन एस को लखनऊ रेंज का आईजी बनाया है।