संदेशखाली में पुलिस पर हमले का आरोपी मूसा गिरफ्तार

 संदेशखाली में पुलिस पर हमले का आरोपी मूसा गिरफ्तार
कोलकाता। बंगाल के संदेशखाली इलाके में पुलिस पर हुए हमले के मामले में मुख्य आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही अब तक कुल 13 लोगों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना पर मुख्य आरोपी मूसा मोल्ला को नजात थाना क्षेत्र के हुलो पाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया। मूसा मोल्ला की तलाश पिछले कुछ दिनों से की जा रही थी। घटना बीते शुक्रवार रात की है, जब पुलिस की एक टीम संदेशखाली के बोयेरमारी गांव में अवैध कब्जों के चलते मूसा को गिरफ्तार करने पहुंची थी तभी भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।