शिमला में जुन्गा रियासत का पुराना शाही महल जलकर राख, आग के कारणों का पता नहीं

 शिमला में जुन्गा रियासत का पुराना शाही महल जलकर राख, आग के कारणों का पता नहीं
शिमला। शिमला में जुन्गा रियासत का पुराना शाही महल जलकर राख हो गया है। यह 200 साल पुराना महल अब जर्जर हाल में था।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जुन्गा रियासत का पुराना शाही महल जलकर राख हो गया है। इस शाही महल में क्योंथल रियासत के राजा निवास करते थे। इस महल को ऐतिहासिक वास्तुकला, लकड़ी की नक्काशी के लिए जाना जाता था। यह 200 साल पुराना महल अब जर्जर हाल में था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।