प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी को 91वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी को 91वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को उनके 91वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. जोशी का सार्वजनिक जीवन में योगदान, विशेषकर शिक्षा, संस्कृति और भारत की सभ्यतागत मूल्यों के प्रसार के क्षेत्र में, अतुलनीय रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में लिखा कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी एक सम्मानित राजनेता, प्रखर बुद्धिजीवी और दृढ़ राष्ट्रवादी हैं। उन्होंने कहा कि देश सेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण सार्वजनिक जीवन को समृद्ध करता रहा है और वह उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हैं।