असम और त्रिपुरा में भूकंप के झटके
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 5, 2026
- 0
- 44
- 1 minute read
नई दिल्ली। आज सुबह उत्तर-पूर्व भारत के दो राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक तरफ असम के मोरीगांव में 5.1 की तीव्रता का भूकंप सुबह 04:17 बजे आया, दूसरी ओर त्रिपुरा के गोमती में सुबह 03:33 बजे 3.9 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मोरीगांव में आए तेज झटकों के बाद भी अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। त्रिपुरा में हल्के झटके महसूस किए गए, लेकिन कोई गंभीर घटना सामने नहीं आई। स्थानीय लोग झटकों से सहमे दिखे, हालांकि अधिकतर लोग अपने घरों और सुरक्षित स्थानों पर थे। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह सामान्य भूकंपीय गतिविधि है और लोग घबराएं नहीं।
