विकसित भारत– जी राम जी” से स्वावलंबी गांवों की दिशा में कदम, इरोड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ग्रामीणों, रोजगार सहायकों और मजदूर श्रमिक भाई-बहनों से संवाद
इरोड (तमिलनाडु)/नई दिल्ली, 5 जनवरी 2026, “विकसित भारत–जी राम जी” योजना गरीबीमुक्त, रोजगारयुक्त, स्वयंपूर्ण और स्वावलंबी गांवों के निर्माण का संकल्प है। इसी को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज तमिलनाडु के इरोड में ग्रामीण भाई-बहनों से इस महत्वपूर्ण योजना पर विस्तृत चर्चा की और इसके प्रावधानों की जानकारी दी।

इस संवाद के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह ऐतिहासिक योजना गांवों में रोजगार सृजन, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आत्मनिर्भरता मजबूत करने की दिशा में एक ठोस पहल है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के साथ ही विकसित और समृद्ध गांवों का सपना साकार होगा।
