तेज हवाओं ने दिलाई प्रदूषण से राहत, जानें आज का AQI
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 3, 2026
- 0
- 42
- 2 minutes read
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लुढ़ककर 250 उनके नीचे आ गया है। यह हवा की खराब श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। हालांकि, सोमवार से हवा एक बार फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
राजधानी में नए साल के तीसरे दिन लोगों को जहरीली फिजा से हल्की राहत मिली। हवा की दिशा बदलने और गति तेज होने के चलते शुक्रवार को बयार खराब श्रेणी में पहुंच गई। आज भी हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, शनिवार सुबह राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 दर्ज किया गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 211, आनंद विहार में एक्यूआई 282, अशोक विहार में 242, आया नगर में 149, बवाना में 145, बुराड़ी में 203, चांदनी चौक इलाके में 272 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
डीटीयू में 235, द्वारका सेक्टर 8 इलाके में 266, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 148, आईटीओ में 218, जहांगीरपुरी में 309, लोधी रोड 148, मुंडका 281, नजफगढ़ में 183, नरेला में 228, पंजाबी बाग में 235, आरकेपुरम 252, रोहिणी 270, सोनिया विहार 237, विवेक विहार में 260, वजीरपुर में 271 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। हालांकि, सोमवार से हवा एक बार फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन, खांसी, और सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
हवा सुधरी तो हटीं ग्रैप-3 की पाबंदियां
दिल्ली की हवा सुधरने के बाद ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा ली गई हैं। हालांकि सरकार ने साफ कहा है कि राहत के बावजूद जमीनी स्तर पर प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ये सुधार लगातार जमीनी कार्रवाई का परिणाम है।