• July 17, 2026

60 वां जन्मदिन मना रहे बॉलीवुड स्टार सलमान खान, सेलेब्स ने दी बधाई

 60 वां जन्मदिन मना रहे बॉलीवुड स्टार सलमान खान, सेलेब्स ने दी बधाई
मुंबई। सलमान खान के चाहने वालों में सिर्फ उनके फैंस ही नहीं हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनके कई चाहने वाले हैं। सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके करीबी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
अमीषा पटेल ने सलमान खान के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा है कि सलमान एलिजिबल हैं, मैं भी सिंगल हूं। दो तीन साल से देख रही हूं कि जब भी लोग हमें साथ में देखते हैं तो कहते हैं कि शादी कर लो।
भाग्यश्री ने कहा कि सलमान के लिए हमेशा दिल से विश निकलती है। दुआ है कि वह हमेशा सुखी रहें।
महिमा चौधरी ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें स्वस्थ रहने की दुआ दी है।
भूमिका चावला ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा ‘आपकी उम्र लंबी हो।’
डीनू मौर्या ने सलमान खान को संबोधित करते हुए कहा है ‘आप हमेशा जवान दिखते हैं।’
डेजी शाह ने सलमान खान को पाक दिल वाला खूबसूरत इंसान कहा है।
मोहित चौहान ने सलमान खान को बधाई देते हुए कहा है कि वह ऐसे ही अच्छी फिल्में बनाते रहें।
सिंगर मीका सिंह ने कहा सलमान खान को लव यू और भगवान उनकी रक्षा करे।
अभिनेता राकेश बेदी ने सलमान खान को दुआएं देते हुए कहा है कि वह बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं।
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने प्यार का इजहार किया है।
राघव जुयाल ने सलमान खान को बधाई देते हुए कहा कि वह जिस तरह से दबंग हैं वह इसी तरह जिंदगी में रहें।
अभिनेत्री अशनूर कौर ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है।