राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 से 30 दिसंबर तक तीन राज्यों के दौरे पर

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 से 30 दिसंबर तक तीन राज्यों के दौरे पर
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 27 से 30 दिसंबर तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, वह 27 दिसंबर की शाम गोवा के लिए रवाना होंगी। 28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवार हार्बर से पनडुब्बी के जरिए समुद्री यात्रा करेंगी। यह दौरे का एक खास और महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। इसके बाद 29 दिसंबर को राष्ट्रपति झारखंड के जमशेदपुर पहुंचेंगी, जहां वह ओल चिकि लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन वह एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। 30 दिसंबर को राष्ट्रपति झारखंड के गुमला में आयोजित अंतरराज्यीय जनसंस्कृतिक समागम समारोह ‘कार्तिक यात्रा’ को संबोधित करेंगी।