क्रिसमस परेड के दौरान नीदरलैंड में हादसा, भीड़ में घुसी कार से 9 घायल

 क्रिसमस परेड के दौरान नीदरलैंड में हादसा, भीड़ में घुसी कार से 9 घायल

नुनस्पीट। नीदरलैंड के पूर्वी शहर नुनस्पीट में क्रिसमस परेड देखने के लिए जुटी भीड़ के बीच एक कार घुस गई। पुलिस ने कहा हे कि मामले की जांच जारी है। कार महिला चला रही थी जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

नीदरलैंड में क्रिसमस परेड देखने के लिए इंतजार कर रही लोगों की भीड़ में एक कार घुस गई। कार के भीड़ में घुसने से कम से कम 9 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गेल्डरैंड पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना जानबूझकर नहीं की गई, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

घटना का वीडियो भी सामने आया

घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है। घटनास्थल के वीडियो में फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स और एक खेत में एक छोटी कार दिखाई दे रही थी। कार क्षतिग्रस्त थी और उसका बोनट खुला हुआ था। पास ही लोगों की भीड़ नजर आ रही है। कुछ लोग घटना के बाद मौके पर जांच करते हुए नजर आ रहे हैं।

रोक दी गई परेड

एम्स्टर्डम से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व में स्थित नन्सपीट शहर में लोग क्रिसमस की रोशनी से सजी गाड़ियों की परेड देखने का इंतजार कर रहे थे। परेड देखने का इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ में कार घुस गई। घटना के बाद एल्बर्ग सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि परेड रोक दी गई है।