टेकआफ के कुछ सेकेंड बाद एयर इंडिया का विमान हवा में लटका, यात्रियों की जान हलक में अटकी

 टेकआफ के कुछ सेकेंड बाद एयर इंडिया का विमान हवा में लटका, यात्रियों की जान हलक में अटकी

नई दिल्ली। एयर इंडिया का विमान हवा में था। उसके टेकऑफ हुए कुछ सेकेंड ही हुआ थे। अचानक बीच आसमान में कुछ ऐसा हुआ कि प्लेन में बैठे यात्रियों की जान हलक में अटक गई। आनन-फानन में पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और तब जाकर एयर इंडिया विमान (एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 बोइंग 777-300ER) की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। यह घटना दिल्ली एयरपोर्ट की सोमवार सुबह की है। इस घटना के बाद यात्रियों से लेकर एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं, मगर एक सबके जहन में अहमदाबाद प्लेन क्रैश की याद ताजा हो गई थी। अब सवाल है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि यात्रियों की जान हलक में अटक गई थी?

दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई887 में तकनीकी समस्या आने के बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारना पड़ा। विमान ने सोमवार की सुबह दिल्ली से टेक-ऑफ किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिलने पर फ्लाइट क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत एहतियातन वापस लौटने का फैसला लिया। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

कैसे विमान में अटकी यात्रियों की जान?

विमान को सुबह 7:47 बजे सुरक्षित तरीके से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह विमान में करीब 335 लोग सवार थे। एयर इंडिया की दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI887 को 22 दिसंबर को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी कारणों से वापस दिल्ली लौटना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद विमान के इंजन नंबर नंबर 2 में ऑयल प्रेशर जीरो हो गया था। इसकी भनकर जैसे पायलट को लगी, आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया। इसके बाद पायलट ने तकनीकी खामी पर वापस दिल्ली एयरपोर्ट के अथॉरिटी को संपर्क किया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर हवा में रहने के बाद विमान ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान की वापस दिल्ली लौटने पर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया।