लाल निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी; शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
नई दिल्ली। आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले हैं। सेंसेक्स-निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में गोता लगाया है। वहीं US डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हुआ है। निवेशक WPI, विदेशी निवेशक गतिविधि, डॉलर के मुकाबले रुपये और कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रखेंगे।
आज सुबह 6:48 बजे GIFT Nifty 98 अंक गिरकर 26,047 पर था, जो कमजोर शुरुआत का संकेत देता है।
वैश्विक बाजार से संकेत
एशिया के बाजार कमजोर, कोरिया का Kospi 2.16% गिरा, जापान का Nikkei 1.3% कम हुआ, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.66% गिरा। Wall Street कमजोर, S&P 500 1.07%, Nasdaq 1.69%, Dow 0.51% गिरा। निवेशक टेक्नोलॉजी शेयर से दूसरे सेक्टर में शिफ्ट हुए।
पिछले दिन का प्रदर्शन
शुक्रवार को Sensex 85,267.66 पर 449.53 अंक बढ़ा, Nifty 26,046.95 पर 148.40 अंक चढ़ा। FIIs ने ₹396.26 करोड़ के शेयर बेचे, DIIs ने ₹2,828.21 करोड़ खरीदे। Corona Remedies और Wakefit Innovations आज लिस्ट होंगे। Nephrocare Health Services और Park Medi World IPO का अलॉटमेंट आज होगा। ICICI Prudential AMC IPO की सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन।
एसएमई सेक्टर में Neptune Logitek आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जबकि HRS Aluglaze और Pajson Agro इंडिया आईपीओ सब्सक्रिप्शन का आज अंतिम दिन है।
