कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आखिरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध बुधवार 10 दिसंबर से लागू कर दिया। इसके बाद अब देशभर में टिकटॉक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स को बच्चों के लिए अपनी सामग्री ब्लॉक करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोशल मीडिया बंद के इस निर्णय के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया।