थाईलैंड-कंबोडिया के बीच हवाई हमले जारी, एक थाई सैनिक की मौत
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- December 8, 2025
- 0
- 42
- 1 minute read
बैंकॉक। थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ विवादित सीमा क्षेत्र में हवाई हमले किए हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर शांति समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया। इससे पहले झड़प में एक थाई सैनिक की मौत हुई और चार घायल हुए, जिसके बाद थाई सेना ने यह कार्रवाई की है। जुलाई में पांच दिन चले संघर्ष में 48 लोग मारे गए थे और तीन लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे।
थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ विवादित सीमा क्षेत्र में हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। थाई सैन्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह कार्रवाई उस समय की गई, जब दोनों देशों ने एक-दूसरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कराए गए संघर्षविराम समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया।
थाई सेना के बयान के मुताबिक, पूर्वी प्रांत उबोन रत्चाथानी के दो इलाकों में ताजा झड़पों में एक थाई सैनिक की मौत हुई और चार घायल हुए। सेना ने कहा कि उनके जवानों पर कंबोडिया की ओर से गोलीबारी की गई, जिसके बाद उन्होंने कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला शुरू किया।
कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि थाई सेना ने आज सुबह उनके दो सैन्य ठिकानों पर हमले किया। मंत्रालय ने दावा किया कि पिछले कई दिनों से थाई सेना उकसाने वाली गतिविधियां कर रही है और कंबोडियाई सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की।