श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गुम 328 स्वरूपों के मामले में 16 पर एफआईआर
- बिहार राष्ट्रीय
Political Trust
- December 8, 2025
- 0
- 51
- 1 minute read
अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों (पवित्र ग्रंथ) के गुम होने के संबंध में 16 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसे पंजाब पुलिस की बेअदबी मामले में बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।
जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें डॉ. रूप सिंह, मनजीत सिंह, गुरबचन सिंह, सतिंदर सिंह, निशान सिंह, परमजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जुझार सिंह, बाज सिंह, दलबीर सिंह, कमलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरबचन सिंह, सतिंदर सिंह और अमरजीत सिंह शामिल हैं। यह कार्रवाई अमृतसर स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रकाशन घर श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन में रिकॉर्ड के रख-रखाव में पाई गई कमियों और खराब प्रबंधन की लंबी जांच के बाद की गई है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि पंजाब सरकार किसी भी धर्म की बेअदबी को बर्दाश्त नहीं करेगी और इस तरह के घृणित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को हमारी सरकार द्वारा नहीं बख्शा जाएगा।
