कराची। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मई 2023 में हुई हिंसक घटनाओं के संबंध में दर्ज सभी मामलों को बंद करने की मंजूरी दे दी है। नौ और 10 मई, 2023 को दर्ज मामलों के संबंध में निर्णय शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी की अध्यक्षता में प्रांतीय सरकार की कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री के विशेष सहायक शफी जान ने दर्ज मामलों को राजनीति से प्रेरित और साक्ष्यों के अभाव वाला करार दिया। वहीं इमरान की पार्टी ने अपने प्रदर्शन और विद्रोही तेवर तेज कर दिए हैं।