इंडो-रूस बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी…भारत-रूस संबंधों की सबसे बड़ी ताकत भरोसा

 इंडो-रूस बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी…भारत-रूस संबंधों की सबसे बड़ी ताकत भरोसा
नई दिल्ली। पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को भारत मंडपम में इंडो-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों पर स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा हमें वैश्विक चुनौतियों के लिए स्थायी समाधान तैयार करने होंगे। पुतिन की मौजूदगी में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर तेजी से काम जारी है। पीएम ने आग कहा कि भारत और रूस स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
पीएम ने आगे कहा कि भारत और रूस मिलकर वैक्सीन और कैंसर की दवाओं का विकास करेंगे। आज भारत दुनिया की स्किल कैपिटल बनकर उभर रहा है। रूसी भाषा में भारतीय युवाओं को प्रशिक्षित करके हम एक दक्ष वर्कफोर्स तैयार कर सकते हैं, जो दोनों देशों को गति देगी।
स्किल कैपिटल बनकर उभर रहा भारत
पीएम मोदी ने आगे बताया कि भारत और रूस मिलकर वैक्सीन और कैंसर की दवाओं का विकास करेंगे। आज भारत दुनिया की स्किल कैपिटल बनकर उभर रहा है। रूसी भाषा में भारतीय युवाओं को प्रशिक्षित करके हम एक दक्ष वर्कफोर्स तैयार कर सकते हैं, जो दोनों देशों को गति देगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पर्यटक वीजा को लेकर आज महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिससे दोनों देशों के नागरिकों को लाभ होगा। उन्होंने इंडो-रूस संबंधों को को-इनोवेशन, को-प्रोडक्शन और को-क्रिएशन पर आधारित बताया।