चंपावत में बारात लौटते समय जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच बरातियों की मौत
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- December 5, 2025
- 0
- 38
- 1 minute read
चम्पावत। चंपावत के शेरा घाट में सड़क दुर्घटना में पांच बरातियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार को बारात के लौटने के दौरान हुआ।
उत्तराखंड के गंगोलीहाट में सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत पांच बरातियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा चंपावत क्षेत्र के शेरा घाट के पास शुक्रवार को बरात के लौटने के दौरान हुआ। बरात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी। लौटते समय शेरा घाट के पास बराती जीप एक दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना देर रात 2:30 बजे के आसपास की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों को मौके से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों में से चार को नजदीकी लोहाघाट अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।