दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक, हवा बहुत खराब; जानें AQI का हाल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- December 4, 2025
- 0
- 35
- 1 minute read
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोग अभी प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। इसी बीच अब सर्दी का सितम बढ़ने वाला है। चेतावनी जारी कर कहा गया है कि ठंड पड़ने वाली है। यानी प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक दिल्ली के लोगों को झेलना होगा।
राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जानलेवा बनी हुई है। गुरुवार की सुबह शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। जिसके चलते सांस लेने में दिक्कत, खाँसी और आंखों में जलन हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य समस्या देखने को मिल रही है।
दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राव तुला राम मार्ग के आसपास का एक्यूआई 344 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। इसी तरह अक्षरधाम, गाजीपुर और आनंद विहार जैसे इलाकों में भी एक्यूआई 318 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
मौसम विभाग ने ठंड की चेतावनी जारी की
आने वाले दिनों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर को आसमान अधिकतर साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 और 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
सुबह से ही मौसम में ठंडक थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री अधिक रहा।
दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 46 प्रतिशत रही। वहीं, लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, रिज में 7.2, पालम में 8.1 और आया नगर में 7.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
कोहरे के बीच राजधानी में स्मॉग की चादर
बीते बुधवार की सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखी। इसके चलते दृश्यता कम रही और लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्यूआई 342 दर्ज की गई। इसमें मंगलवार की तुलना में 30 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।