दिल्ली में उप चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, आप-भाजपा में टक्कर

 दिल्ली में उप चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, आप-भाजपा में टक्कर

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के वार्ड उप चुनाव के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान चल रहा है। आयोग ने उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं तक के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

दिल्ली में आज कुल 12 वार्डों में उप चुनाव हो रहा है। उप चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। 12 वार्डों में मतदान हो रहा है उनमें

मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार,

चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी,

दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए,

दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश, विनोद नगर हैं

मॉडल मतदान केंद्र और पिंक बूथ

प्रत्येक वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र और एक पिंक बूथ (महिला संचालित बूथ) स्थापित किया गया है।यहां मतदाताओं के लिए बेहतर इंतजाम, साफ-सफाई और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

शाम 5:30 बजे तक होगा मतदान

चुनाव आयोग ने उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं तक के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। आयोग की कोशिश है कि मतदाता बिना किसी परेशानी और बिना किसी भय के मतदान कर सकें। उपचुनाव रविवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।