चक्रवात दित्वाह श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत की ओर बढ़ा, मूसलाधार बारिश-तेज हवाएं जारी
चेन्नई। श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवात दित्वाह अब तेजी से भारत के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान आज (30 नवंबर) की सुबह तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंच जाएगा। इससे पहले ही तमिलनाडु के कई तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो चुका है।
चक्रवात दित्वाह तेजी से दक्षिणी भारत के तटों की ओर बढ़ रहा है। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत में इसे लेकर रेड अलर्ट है। पड़ोसी देश श्रीलंका में इस तूफान से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और इतने ही लापता हैं। ऐसे में श्रीलंका से अब यह चक्रवात दित्वाह भारत के दक्षिणी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों पर इसके पहुंचने की संभावना है। इस तूफान से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्य बताएं जा रहे हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार चक्रवात दित्वाह तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों के और करीब पहुंच गया है। इस तूफान के प्रभाव के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और रविवार तड़के तक उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास पहुंच जाएगा।
