राजश्री और कमला पसंद पान मसाला के मालिक की पुत्रवधू ने किया सुसाइड, पति की दो शादी

 राजश्री और कमला पसंद पान मसाला के मालिक की पुत्रवधू ने किया सुसाइड, पति की दो शादी
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और एनसीआर के प्रतिष्ठित पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया ने मंगलवार रात साुसाइड कर लिया। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने किसी पर कोई एलिगेशन नहीं लगाया है, हालांकि दीप्ति चौरसिया के परिजन खुदकुशी के लिए उकसाने की पुलिस को शिकायत दे रहे हैं।
दीप्ति की वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों के एक 14 साल का लड़का है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत ने दो शादी कर रखी है। दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है। वसंत विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।