रबी की फसलों की बुवाई में बना रिकॉर्ड, इतने अधिक क्षेत्र में हुई खेती

 रबी की फसलों की बुवाई में बना रिकॉर्ड, इतने अधिक क्षेत्र में हुई खेती
नई दिल्ली। देश में रबी की फसल की बुआई 21 नवंबर 2025-26 में 306 लाख हेक्टेयर से ज्यादा हो गई है। यह पिछले साल रबी सीजन 2024-25 में हुई 272.78 फीसदी यानी 33.53 लाख हेक्टेयर अधिक है। इसके अलावा इस सीजन दलहन के 73.36 लाख हेक्टेयर, श्री अन्न यानी मोटा अनाज अभी तक 19.59 हेक्टेयर और तिलहन की बुवाई 76.64 लाख हेक्टेयर के क्षेत्रफल को पार करती दिख रही है। मुख्य फसलों की बात करें तो गेहूं की बुआई अब तक 128.37 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछली बार 107.9 लाख हेक्टेयर में ही बोया गया था ।दलहन के रकबा पिछली बार से इस बार 5.21 लाख हेक्टेयर है। वहीं चना का रकबा इस बार 53.71 लाख हेक्टेयर है, जबकि पिछली बार यह 49.30 लाख हेक्टेयर था। इसमें 4.41 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मसूर के रकबे की बात करें तो यह 0.44 लाख हेक्टेयर अधिक है। इस बार यह रकबा 9.01 लाख हेक्टेयर है, जबकि पिछली बार यह 8.57 हेक्टेयर था। मटर की बुवाई 5.58 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछली 4.80 लाख हेक्टेयर में हुई थी। वहीं उड़द दाल का रकबा थोड़ा कम है, जबकि मूंग और अन्य दालों के रकबे में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।