सौरभ हत्याकांड  की मुख्य आरोपी मुस्कान अस्पताल में भर्ती, आज हो सकती है डिलीवरी

 सौरभ हत्याकांड  की मुख्य आरोपी मुस्कान अस्पताल में भर्ती, आज हो सकती है डिलीवरी
मेरठ। देश को झकझोरने वाला मेरठ का चर्चित सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी कातिल मुस्कान की तबीयत बिगड़ने पर उसे देर रात मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसे प्रसव पीड़ा हो रही है और डिलीवरी किसी भी समय हो सकती है। वहीं पुलिस मामले की निगरानी में लगी हुई है और अस्पताल में सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा महसूस होने पर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी स्थिति सामान्य है, लेकिन किसी भी समय डिलीवरी हो सकती है। अस्पताल प्रशासन उसे लगातार देखरेख कर रहा है।
पुलिस सतर्क, अस्पताल में बढ़ाई निगरानी
मामला संवेदनशील है, इसलिए पुलिस ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मुस्कान की मेडिकल रिपोर्ट भी समय-समय पर ली जा रही है। शाम तक डिलीवरी होने की संभावना जताई गई है।
चर्चित सौरभ हत्याकांड में 21 नवंबर को कैब चालक अजब सिंह की कोर्ट में जिरह हुई थी। इससे पहले उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपियों मुस्कान और साहिल की पहचान की थी। पुलिस लगातार अहम गवाहों को कोर्ट में पेश कर केस को मजबूत कर रही है।