शादी के सात दिन बाद दुल्हन का मर्डर, जाने पूरी कहानी

 शादी के सात दिन बाद दुल्हन का मर्डर, जाने पूरी कहानी
लखनऊ। बस्ती जिले से बेहद ही सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां शादी के सातवें दिन बाद ही दूल्हे का मर्डर करा दिया गया। कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसकी नई नवेली दुल्हन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। हत्या की जांच जब पुलिस ने की चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
दरअसल, नवविवाहिता रुखसाना ने शादी के सातवें दिन बृहस्पतिवार की रात परशुरामपुर के वेदीपुर गांव निवासी पति अनीस (27) की हत्या करा दी। वह अपने ननिहाल के गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी।
मंसूबे में नाकाम होने पर प्रेमी के साथ मिलकर उसने खतरनाक साजिश रच डाली। हत्या के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गोंडा के खोड़ारे थाना इलाके के बैयनमवा गांव की रहने वाली रुखसाना और उसके प्रेमी गौर थाना इलाके के महुआ डाबर निवासी रिंकू कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही हत्या के समय बाइक चला रहे किशोर को भी अभिरक्षा में ले लिया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार को बस्ती के एसपी अभिनंदन ने बताया कि रुखसाना बुधवार को ही पति के घर से ननिहाल महुआडाबर चली गई थी।